नियम और शर्तें
नियम और शर्तें
कृपया नियमों और शर्तों को ध्यान से पढ़ें। इस साइट और इसके किसी भी पेज को एक्सेस करने के साथ आप निम्नलिखित नियमों और शर्तों को मानने के लिए सहमत होते हैं। यदि आप निम्नलिखित नियमों और शर्तों से सहमत नहीं हैं, तो इस साइट या इसके किसी भी पेज को एक्सेस नहीं करें।
terms
योग्यता
आप यह वचन देते हैं कि आप मारुति सुज़ुकी इंडिया लिमिटेड (आगे ‘एमएसआईएल कहा जाएगा) से निर्मित और बेची गई गाड़ी (गाड़ियों) की बुकिंग, बिक्री और डिलीवरी के सभी नियमों और शर्तों के तहत भारतीय अनुबंध अधिनियम 1872 के अनुसार कोई अनुबंध करने के लिए सक्षम हैं।
ELIGIBILITY
कॉपीराइट © मारुति सुज़ुकी इंडिया लिमिटेड 2015
एमआईएसएल के पेज और पेज दर्शाने वाले स्क्रीन, प्रस्तुत जानकारियाँ और सामग्रियों और उनकी सजवाट की कॉपीराइट एमएसआईएल के पास है, यदि अन्यथा कोई उल्लेख नहीं किया गया हो। मारुति के स्वामित्व या नियंत्रण या प्रबंधन से बाहर की कम्पनियों पर यह नीति लागू नहीं होती है।
COPYRIGHT © MARUTI SUZUKI INDIA LIMITED 2015.
ट्रेडमाक्र्स
जानकारियाँ द्वारा अलग से या सुज़ुकी के साथ या अन्य मार्क(माक्र्स) के साथ विंग डिवाइस, एस डिवाइस, मॉडल का नाम और सेवाओं के संबंध में जो एमएसआईएल द्वारा विकसित अन्य निशान हैं वे सुज़ुकी मोटर कॉर्पाेरेशन, जापान के स्वामित्व वाले मार्क और सर्विस मार्क हैं।
TRADEMARKS
जनकारियों और सामग्रियों का उपयोग
प्रस्तुत पेजों पर दी गई जानकारियां और सामग्रियां और नियम, शर्तें और प्रस्तुत विवरण बदल सकते हैं। एमएसआई वेबसाइट और सिस्टम का अनाधिकार उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसमें एमएसआईएल सिस्टम में अनाधिकार प्रवेश, पासवर्ड का गलत उपयोग या साइट पर पोस्ट की गई किसी भी जानकारी का गलत उपयोग के साथ-साथ बिना किसी सीमा ऐसा कोई प्रयास पूरी तरह प्रतिबंधित है। सभी क्षेत्रों में सभी प्रोडक्ट और सर्विसेज़ उपलब्ध नहीं हैं। किसी प्रोडक्ट और सर्विसेज़ के लिए आपकी योग्यता का अंतिम निर्णय एमएसआईएल और/या उसके सहयोगियों पर निर्भर करता है।
USE OF INFORMATION AND MATERIALS
लिंक्स
इस साइट पर उपलब्ध कुछ वेबसाइटों के लिंक थर्ड पार्टी (एमएसआईएल के सहयोगी नहीं) द्वारा दिए गए या उनके नियंत्रण में होंगे। इस वेबसाइट से जुड़े किसी भी थर्ड पार्टी साइट पर पोस्ट या प्रस्तुत किसी भी जानकारी, सामग्री और प्रोडक्ट या सर्विस के लिए एमएसआईएल ज़िम्मेदार नहीं है। एमएसआईएल किसी थर्ड पार्टी वेबसाइट का लिंक देकर उस वेबसाइट पर ऑफ़र किए गए किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस या उपलब्ध जानकारी के प्रति अपना समर्थन या सुझाव नहीं देती है और न ही एमएसआईएल कथित साइटों पर ऑफ़र या विज्ञापित किए गए प्रोडक्ट या सर्विस की किसी भी असफलता के लिए ज़िम्मेदार है। एमएसआईएल से अलग थर्ड पार्टी की अपनी प्राइवेसी पॉलिसी हो सकती है और एमएसआईएल की तुलना में थर्ड पार्टी वेबसाइट की सुरक्षा में भी कमी हो सकती है।
LINKS
कोई वारंटी नहीं
इस साइट पर टे, क्स्ट ग्राफ़िक्स, लिंक या अन्य चीज़ों सहित सभी जानकारियां और सामग्रियां ‘जैसी हैं’ ‘जैसी उपलब्ध हैं, दी गई हैं। एमएसआईएल इन जानकारियां और सामग्रियां के सटीक, पर्याप्त या संपूर्ण होने की वारंटी नहीं देती है और इन जानकारियां और सामग्रियाँ की त्रुटियों या चूकों की ज़िम्मेदारी से साफ़ तौर पर इनकार करती है। इन जानकारियों और सामग्रियों के साथ संलग्न किसी भी तरह की कोई अंतर्निहित, स्पष्ट या वैधानिक वारंटी नहीं दी जाती है। इसमें थर्ड पार्टी के अधिकारों का उल्लंघन नहीं होने, टाइटल, मर्चेंटेबिलिटी, किसी उद्येश्य विशेष से फ़िटनेस और कंप्यूटर वायरस से मुक्ति के साथ-साथ ऐसी किसी सीमा के बिना कोई वारंटी नहीं दी जाती है।
NO WARRANTY
ज़िम्मेदारी की सीमा
एमएसआईआई किसी स्थिति में ऐसे किसी भी नुकसान के लिए ज़िम्मेदार नहीं है जो इस साइट या किसी लिंक साइट या किसी पार्टी द्वारा इसके उपयोग करने या उपयोग नहीं करने या किसी काम में नाकामी, गलती, चूक, रुकावट खराबी, ऑपरेशन या ट्रांसमिशन में देरी कंप्यूटर वायरस या लाइन या सिस्टम फेलियर के परिणामस्वरूप हो भले ही एमएसआईएल या उसके प्रतिनिधियों को इस तरह के नुकसान, क्षति या खर्च की संभावना के बारे में बताया गया हो। इसमें बिना किसी सीमा प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष नुकसान, विशेष, अचानक, या परिणामी नुकसान, क्षति या खर्च शामिल हैं।
LIMITATION OF LIABILITY
सबमिशन
इस साइट के माध्यम से एमएसआई को दी गई सभी जानकारियां एमएसआई की प्रॉपर्टी मानी जाएगी और एमएसआईएल के पास सुरक्षित रहेगी और एमएसआईएल किसी भी उद्देश्य से इस साइट के किसी विज़िटर द्वारा एमएसआईएल को दी गई जानकारी में शामिल किसी भी आइडिया, कॉन्सेप्ट, जानकारी या तकनीक का उपयोग करने को स्वतंत्र होगी। एमएसआईएल दी गई जानकारी की गोपनीयता के लिए ज़िम्मेदार नहीं होगी यदि एमएसआईएल की किसी इकाई के पास सीधे ग्राहक से संबंध रखने की सहमति हो या कानून के तहत विशेष रूप से सहमति हो या इसकी ज़रूरत हो। इसमें दी गई किसी भी जानकारी का यह अर्थ नहीं निकाला जाए कि यह एमएसआईएल के ग्राहकों से किए गए प्राइवेसी के वादे के अनुसार ग्राहकों के प्रति एमएसआईएल की ज़िम्मेदारियों और दायित्वों को सीमित या कम करना है।
SUBMISSIONS
उपलब्धता
यह साइट ऐसे किसी भी न्याय अधिकार क्षेत्र या देश में किसी भी व्यक्ति या संस्था में वितरण या उपयोग के लिए नहीं है, जहाँ यह वितरण या उपयोग स्थानीय कानून या नियम के खिलाफ हो।
AVAILABILITY
उपयोग पर रोक/प्रतिबंध
मारुति सुज़ुकी के पास सिर्फ अपने विवेक से कोई सूचना दिए बिना किसी भी या सभी मारुति सुज़ुकी वेबसाइट्स और संबंधित सेवाओं या उसके किसी भी हिस्से तक आपकी पहुँच को किसी भी समय रोकने का अधिकार है।
TERMINATION/ACCESS RESTRICTION
उपयोग की शर्तों में बदलाव
मारुति सुज़ुकी के पास मारुति सुज़ुकी वेबसाइट्स पेश करने की शर्तों, नियमों और नोटिस में बदलाव करने का अधिकार है। इसमें मारुति सुज़ुकी वेबसाइट्स के उपयोग से जुड़े शुल्क शामिल हैं हालांकि यह इन तक सीमित नहीं है। इन शर्तों और नियमों को नियमित देखना आपकी ज़िम्मेदारी आपकी है।
MODIFICATION OF THESE TERMS OF USE
अतिरिक्त शर्तें
इस साइट के कुछ सेक्शन या पेज में इन नियमों और शर्तों के अतिरिक्त कुछ नियम और शर्तें हो सकती हैं। यदि इनमें कोई विरोध होता है, तो संबंधित सेक्शन या पेज के लिए अतिरिक्त नियम और शर्ते लागू होंगी।
ADDITIONAL TERMS
प्रशासनिक कानून
इस साइट का उपयोग भारतीय संघ, उसके राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सभी प्रभावी कानूनों, नियमों और रेगुलेशन के अनुसार करना होगा।
GOVERNING LAW
ऑफर*
एक्स-शोरूम प्राइस, ऑफर का सेटलमेंट और कार की डिलीवरी की टाइमलाइन सिर्फ संकेत हैं। ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि बुकिंग डीलर से संपर्क कर इन सब की अंतिम पुष्टि करें।
*यदि कार पर कंज्यूमर ऑफर लागू है तो संबंधित डीलरशिप पर गाड़ी की डिलीवरी के समय सेट ऑफ कर दिया जाएगा।
*कार की ऑन-रोड कीमत - रोड टैक्स, बीमा और अन्य प्रभावी शुल्क सहित की जानकारी सिर्फ संबंधित डीलरशिप देगी।
OFFERS*
webpage